सरकार चाहती है कानून में संशोधन, पर नकली किसान अपने अजेंडे पर अड़े है- जानिये उनकी अनोखी मांगे
Namo News- Jaipur - संसद द्वारा हाल ही में पारित कृषि कानूनों के खिलाफ किसान पिछले आठ दिनों से दिल्ली में लगातार आंदोलन कर रहे हैं। सरकार ने किसानों को इस मुद्दे पर बातचीत के लिए बुलाया था। हालांकि, साढ़े सात घंटे चली बैठक के बावजूद कोई हल नहीं निकला है। सरकार ने अगले दौर की वार्ता के लिए किसानों को एक बार फिर 5 दिसंबर को बातचीत के लिए बुलाया है। किसान तीनों कानूनों को वापस लेने की मांग कर रहे हैं और वे दिल्ली की सीमा पर फंस गए हैं। वे विरोध करने के लिए राष्ट्रीय राजधानी में आने की कोशिश कर रहे हैं, लेकिन उन्हें फिलहाल ऐसा करने की अनुमति नहीं दी गई है। दिल्ली जाने वाले ज्यादातर मार्गों को सील कर दिया गया है। वहीं, आज चौथे दौर की बातचीत चल रही है। किसानों के साथ बैठक के बाद, कृषि मंत्री नरेंद्र तोमर ने कहा कि किसानों और सरकार ने अपना पक्ष रखा। हम शुरू से ही कह रहे थे कि भारत सरकार को किसानों की गहरी चिंता है। सरकार को कोई अहंकार नहीं है। हम किसानों के साथ खुले मन से बातचीत कर रहे हैं। किसान चिंतित हैं कि नया कानून बाजार को समाप्त कर देगा। भारत सरकार इसे मजबूत बनाएगी और आगे इसका इस...